20 लाख श्रद्धालु इराक़ के सामर्रा नगर शोक मनाने पहुंचे
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i70015-20_लाख_श्रद्धालु_इराक़_के_सामर्रा_नगर_शोक_मनाने_पहुंचे
इमाम हसन अस्करी अलैहिस्सलाम की शहादत की शोकसभा में भाग लेने 20 लाख से ज़्यादा श्रद्धालु सामर्रा पहुंचे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १८, २०१८ १२:२४ Asia/Kolkata
  •  20 लाख श्रद्धालु इराक़ के सामर्रा नगर शोक मनाने पहुंचे

इमाम हसन अस्करी अलैहिस्सलाम की शहादत की शोकसभा में भाग लेने 20 लाख से ज़्यादा श्रद्धालु सामर्रा पहुंचे।

सामर्रा में इमाम अली नक़ी अलैहिस्सलाम व इमाम हसन अस्करी अलैहिस्सलाम के रौज़े के प्रबंधन के प्रमुख ने इस शहर में 20 लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की सूचना दी।

रहमान फ़य्याज़ ने अलमालूमा वेबसाइट से विशेष इंटरव्यू में कहा कि पैग़म्बरे इस्लाम के ग्यारहवें उत्तराधिकारी व इमाम हसन अस्करी अलैहिस्सलाम की शहादत की शोकसभा का कार्यक्रम पूरी शांति के साथ अंजाम पाया।

उन्होंने बल दिया कि 3500 स्वंयसेवियों ने श्रद्धालुओं की सेवा की जबकि देश- विदेश के 20 मीडिया और 200 से ज़्यादा पत्रकारों ने इस शोकसभा के समारोह को कवरेज दिया।

इससे पहले इराक़ के स्वंयसेवी बल हश्दुश शअबी ने इमाम हसन अस्करी अलैहिस्सलाम की शहादत के अवसर पर सामर्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध करने की सूचना दी थी।

हर साल लाखों की तादाद में इराक़ी व ग़ैर इराक़ी, 8 रबीउल अव्वल को इमाम हसन अस्करी अलैहिस्सलाम की शहादत की वर्षगांठ पर सामर्रा शहर जाकर उनके रौज़े का दर्शन करते और शोक मनाते हैं।(MAQ/N)