हमारा लक्ष्य इस्राईल की समाप्ति हैः हमास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i70095-हमारा_लक्ष्य_इस्राईल_की_समाप्ति_हैः_हमास
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास ने कहा है कि हमारा मुख्य लक्ष्य इस्राईल की समाप्ति है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २१, २०१८ १३:१७ Asia/Kolkata
  • हमारा लक्ष्य इस्राईल की समाप्ति हैः हमास

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास ने कहा है कि हमारा मुख्य लक्ष्य इस्राईल की समाप्ति है।

हमास के प्रवक्ता "हाज़िम क़ासिम" ने मंगलवार को कहा कि इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास का मुख्य लक्ष्य इस्राईल के युद्धमंत्री या किसी अन्य मंत्री का त्यागपत्र नहीं बल्कि अवैध ज़ायोनी शासन की समाप्ति है।

हमास के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि इस्लामी प्रतिरोध के जियालों और अवैध ज़ायोनी शासन के साथ हालिया झड़प, सन 2014 के युद्ध के बाद से सबसे गंभीर झड़प मानी जा रही है।  हाज़िम ने कहा कि इसमें फ़िलिस्तीनी जियालों ने एकजुटता के साथ शत्रु का मुक़ाबला किया और सफलता अर्जित की।

ज्ञात रहे कि 11 नवंबर को फ़िलिस्तीनी गुटों तथा ज़ायोनी शासन के सैनिकों के बीच गंभीर झड़प हुआ जिसके बाद प्रतिरोध के जियालों ने ज़ाॅयोनी काॅलोनियों पर कम से कम 500 मिसाइल फायर किये।  इस आक्रमण से ज़ायोनियों को काफ़ी नुक़सान हुआ।  इस घटना के बाद 14 नवंबर को इस्राईल के युद्धमंत्री लेबरमैन ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था।