सीरिया, अमरीकी युद्धक विमानों का हमला, 20 नागरिक हताहत
Nov २४, २०१८ १९:०९ Asia/Kolkata
अमरीकी नेतृत्व में बने तथाकथित अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन के पूर्वी सीरिया के दैरिज़्ज़ूर प्रांत पर होने वाले हमले में कम से कम 20 आम नागरिक हताहत हो गये।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी गठबंधन ने अलबूकमाल तहसील के हजीन शहर के आवासीय क्षेत्रों पर बमबारी की।
अभी तक इस हमले में घायलों की संख्या के बारे में पता नहीं चल सका किन्तु रिपोर्टों में बताया गया है कि मारे गये लोगों में 9 बच्चे और आठ महिलाएं शामिल हैं।
इससे पहले शुक्रवार की रात अमरीकी गठबंधन के युद्धक विमानों ने दैरिज़्ज़ूर प्रांत के शाफ़ा क्षेत्र पर बमबारी की थी जिसमें 11 आम नागरिक हताहत और दसियों अन्य घायल हो गये थे। (AK)
टैग्स