देश में अमरीकी छावनियां स्वीकार्य नहींः अलअसकरी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i70237-देश_में_अमरीकी_छावनियां_स्वीकार्य_नहींः_अलअसकरी
इराक़ के रक्षामंत्रालय की ओर से एलान किया गया है कि देश के भीतर अमरीका की सैन्य छावनियां किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २६, २०१८ १५:५७ Asia/Kolkata
  • देश में अमरीकी छावनियां स्वीकार्य नहींः अलअसकरी

इराक़ के रक्षामंत्रालय की ओर से एलान किया गया है कि देश के भीतर अमरीका की सैन्य छावनियां किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं।

इराक़ के रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ सलाहकार मुहम्मद अलअसकरी ने सोमवार को कहा कि बग़दाद किसी भी स्थिति में देश के भीतर विदेशी सैनिकों की उपस्थिति को स्वीकार नहीं करता।  उन्होंने कहा कि बग़दाद ने आतंकवादी गुट दाइश से मुक़ाबले के लिए अबतक अमरीका या किसी अरब देश से सैनिकों की मांग नहीं की।  अलअसकरी ने कहा कि अरब संघ की ओर से अरब नाटो बनाने का प्रयास विफल हो गया।  उन्होंने कहा कि इस काम के लिए अरब देश एकजुट नहीं हो सकते।

इससे पहले इराक़ के प्रधानमंत्री हादी अब्दुल मेहदी भी देश के भीतर विदेशी सैनिकों की उपस्थिति का विरोध कर चुके हैं।

अमरीका ने सन 2003 में इराक़ के पास जनसंहारक शस्त्रों की मौजूदगी के बहाने इस देश पर हमला करके उसका परिवेष्टन कर लिया था।  यह देश अब भी विभिन्न बहानों से इराक़ में अपनी सैनय उपस्थिति बनाए रखने के चक्कर में है।