इराक़ के मोसिल नगर में हज़ारों लाशें बरामद
इराक के उत्तरी प्रान्त नैनवा के केन्द्रीय नगर मोसिल में खंडहरों से चार हज़ार छे सौ सत्तावन लाशें बरामद हुई हैं।
अलआलम न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ में मानवाधिकार आयोग ने सोमवार को एक बयान जारी करके बताया है कि , नैनवा प्रान्त की राहत टीमों ने आतंकवादी संगठन दाइश के पतन के बाद छे नंवबर सन 2018 तक 2665 से अधिक शवों को शिनाख्त के साथ बरामद किया था जबकि अब 1992 एेसे बरामद हुए हैं जिनकी अभी शिनाख्त नहीं हो पायी है। आयोग ने बयान में कहा है कि मोसिल नगर के मलबों में शवों के साथ ही साथ बम और बारुदी सुरंगें भी मिल रही हैं जिनसे इस नगर में वापस आने वाले आम लोगों को भारी खतरा है इस लिए सरकार को चाहिए कि वह मोसिल नगर की सफाई में जल्दी करे।
इराक़ी सेना ने अगस्त 2017 में नैनवा प्रान्त के केन्द्रीय नगर मोसिल और उसी वर्ष दिसंबर में इस प्रान्त के अन्य क्षेत्रों से आतंकवादी संगठन दाइश के सदस्यों को खदेड़ दिया था। (Q.A.)