इराक़ियों के लिए खुशख़बरी, लेबनान के लिए वीज़ा आवश्यक नहीं
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i70474-इराक़ियों_के_लिए_खुशख़बरी_लेबनान_के_लिए_वीज़ा_आवश्यक_नहीं
लेबनानी विदेशमंत्री के अनुसार इराक़ी नागरिक अब बिना वीज़े के लेबनान की यात्रा किया करेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०४, २०१८ १५:५१ Asia/Kolkata
  • इराक़ियों के लिए खुशख़बरी, लेबनान के लिए वीज़ा आवश्यक नहीं

लेबनानी विदेशमंत्री के अनुसार इराक़ी नागरिक अब बिना वीज़े के लेबनान की यात्रा किया करेंगे।

लेबनान के विदेशमंत्री जुबरान बासील ने कहा है कि अब इराक़ियों को लेबनान की यात्रा के लिए वीज़े की आवश्यकता नहीं होगी।  उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में इराक़ी बिना वीज़े के लेबनान आ सकेंगे।

लेबनान के विदेशमंत्री ने मंगलवार को बग़दाद में इराक़ के प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल मेहदी के साथ भेंट में कहा कि इराक़ियों को लेबनान की यात्रा पर अब यह सुविधा होगी कि वे बिना वीज़े के हमारे देश आ सकते हैं।  इस भेंट में इराक़ के प्रधानमंत्री ने लेबनान और इराक़ के संबन्धों को अधिक विस्तृत करने पर बल दिया।

लेबनान के विदेशमंत्री इराक़ की यात्रा पर इस देश के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंटवार्ताएं कर रहे हैं।