यमनी सेना की जवाबी कार्यवाही से सऊदी गठबंधन में हड़कंप+ वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i70477-यमनी_सेना_की_जवाबी_कार्यवाही_से_सऊदी_गठबंधन_में_हड़कंप_वीडियो
यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों ने सऊदी गठबंधन के पाश्विक हमलों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए सऊदी अरब के सैन्य ठिकानों पर मिसाइल दाग़े हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०४, २०१८ १७:११ Asia/Kolkata

यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों ने सऊदी गठबंधन के पाश्विक हमलों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए सऊदी अरब के सैन्य ठिकानों पर मिसाइल दाग़े हैं।

प्रप्त रिपोर्ट के अनुसार यमनी सेना ने इस देश के स्वयंसेवी बलों के साथ मिलकर सऊदी अरब के दक्षिणी प्रांत असीर में स्थित सऊदी गठबंधन के मुख्य सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों से जवाबी हमला किया है। यमनी सेना और स्वयंसेवी बल ने अपने बयान में कहा है कि उन्होंने ज़िलज़ाल नामक बैलिस्टिक मिसाइलों से सऊदी अरब के दक्षिणी प्रांत असीर में सऊदी सैन्य ठिकानों पर हमला किया जिसके परिणामस्वरूप सऊदी गठबंधन में हड़कंप मच मच गया है।

 

इस बीच यमनी सेना के स्नाइपरों ने यमन के पश्चिमी तट पर चार सूडानी सैनिक, जो यमनी सैनिकों पर हमला करने की कोशिश कर रहे थे उनको मार गिराया है। दूसरी ओर यमनी सेना के टैंक यूनिट ने भी यमन के हुदैदा प्रांत के दक्षिण में स्थित अलफ़ाज़ा इलाक़े में मौजूद सऊदी सेना के ठिकानों पर जवाबी हमला किया है।

दूसरी तरफ़ सऊदी अरब के युद्ध विमानों द्वारा यमन के आम नागरिकों पर बम बरसाने का क्रम जारी रखते हुए यमन के उत्तरी प्रांत सअदा और पश्चिमी बंदरगाह अलहुदैदा पर भीषण बमबारी की जिसमें 40 से अधिक यमनी नागरिक हताहत और घायल हुए हैं। (RZ)