सऊदी जेल से मासूम यमनी बच्ची एक साल बाद रिहा
यमन की मासूम बच्ची बसीना रीमी जो ह्यूमन आई (human eye) के नाम से प्रसिद्ध है शुक्रवार को एक साल के बाद सऊदी अरब की जेल से क़ैदियों के आदान-प्रदान के समझौते के बाद रिहा हो गई है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यमन की मासूम बच्ची बसीना रीमी शुक्रवार को सऊदी अरब की जेल से रिहा हो गई है। रीमी जैसे ही सऊदी अरब की जेल से बाहर आई तो देखने वालों की आंखों से आंसू निकल पड़े, बच्ची दौड़ते हुए अपने चाचा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ यमन की राजधानी सनआ चली गई।
उल्लेखनीय है कि 25 अगस्त वर्ष 2017 में सऊदी अरब के युद्धक विमानों द्वारा किए गए एक पाश्विक हमले में बसीना रीमी अपने परिवार वालों में एक मात्र ऐसी बच्ची थी जो बची थी। सऊदी अरब के इस हमले में बसीना रीमी के पिता, माता और पांच अन्य भाई हताहत हो गए थे। इस बीच रीमी मलबे के नीचे दब गई थी और जब उसे मलबे से बाहर निकाला गया तो वह ज़िंदा थी और जब इस मासूम बच्ची ने अपनी आंखे खोलने की कोशिश की तो नहीं खोल पा रही थी। रीमी की आंखों ने दुनिया की आंखों में आंसू ला दिए थे और वह देखते ही देखते ह्यूमन आई के नाम से मशहूर हो गई। (RZ)