सीरिया, अमरीकी गठबंधन के हमले में दर्जनों लोग हताहत व घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i70996-सीरिया_अमरीकी_गठबंधन_के_हमले_में_दर्जनों_लोग_हताहत_व_घायल
सीरिया के दैरिज़्ज़ूर शहर में तथाकथित दाइश विरोधी अमरीकी गठबंधन के हमले में दर्जनों सीरियाई नागरिक हताहत व घायल हुए जबकि दूसरी ओर सीरिया सेना ने इदलिब प्रांत के पश्चिम में तकफ़ीरी आतंकवादियों और दाइश के विरुद्ध आप्रेशन और तेज़ कर दिया है
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २२, २०१८ १५:४१ Asia/Kolkata
  • सीरिया, अमरीकी गठबंधन के हमले में दर्जनों लोग हताहत व घायल

सीरिया के दैरिज़्ज़ूर शहर में तथाकथित दाइश विरोधी अमरीकी गठबंधन के हमले में दर्जनों सीरियाई नागरिक हताहत व घायल हुए जबकि दूसरी ओर सीरिया सेना ने इदलिब प्रांत के पश्चिम में तकफ़ीरी आतंकवादियों और दाइश के विरुद्ध आप्रेशन और तेज़ कर दिया है

सीरियन ह्यूमन राइट्स वाॅच नामक गुट के डायरेक्टर रामी अब्दुर्रहमान ने कहा कि शुक्रवार की रात दैरिज़्ज़ूर प्रांत के शाफ़ा नामक गांव पर अमरीकी गठबंधन के युद्धक विमानों की पाश्विक बमबारी में आठ बच्चों सहित 27 आम नागरिक मारे गये। दाइश विरोधी तथाकथित ने यह हमला राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की ओर से अमरीकी सैनिकों के निष्कासन की औचक घोषणा के केवल 48 घंटे बाद किया। 

दूसरी ओर सीरियाई सेना ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में दाइश के आतंकियों के विरुद्ध आप्रेशन तेज़ कर दिया है और इदलिब के उपनगरीय क्षेत्र नाजिया टाऊन में तकफ़ीरी आतंकवादियों के ठिकानों पर भीषण गोलाबारी की है। इस कार्यवाही के दौरान आतंकवादियों को भारी नुक़सान उठाना पड़ा है और उनके कई ठिकाने तबाह हो गये हैं। (AK)