तुर्की का इस्राईल पर घातक पलटवार, नेतनयाहू को बताया वहशी हत्यारा
इस्राईली प्रधान मंत्री द्वारा तुर्की को कुर्दों का हत्यारा बताए जाने के बाद तुर्की ने पलटवार करते हुए इस्राईल को एक वहशी अतिक्रमणकारी बताया है।
तुर्की के विदेश मंत्री मौलूद चाउश ओग़लू ने रविवार को एक ट्वीट करके इस्राईली प्रधान मंत्री नेतनयाहू को कोल्ड ब्लडेड किलर या वहशी हत्यारा क़रार दिया है।
तुर्क विदेश मंत्री ने कहा, नेतनयाहू हज़ारों निर्दोष फ़िलिस्तीनियों के नरसंहार के लिए ज़िम्मेदार हैं।
जुलाई में इस्राईली संसद द्वारा ज़ायोनी शासन को यहूदी राज्य घोषित करने वाले विवादित बिल के पारित करने के बाद से तुर्की और इस्राईली अधिकारियों के बीच शाब्दिक युद्ध में तेज़ी आ गई है।
शनिवार को तुर्की के राष्ट्रपति ने अपने देश के युवाओं को सचेत करते हुए कहा था कि ज़मीन पर गिरे हुए दुश्मन क ठोकर मत मारना, क्योंकि आप लोग इस्राईल में रहने वाले ज़ायोनी नहीं हो।
नेतनयाहू का कहना था कि अर्दोगान उत्तरी साइप्रस पर क़ब्ज़ा करने वाले और कुर्दों का ख़ून बहाने वाले हैं।
इसके जवाब में अर्दोगान के सीनियर सलाहकार इब्राहीम कलीन ने कहा, तुर्क राष्ट्रपति को सच बोलने से रोकने के बजाए नेतनयाहू को फ़िलिस्तीन पर क़ब्ज़ा समाप्त कर देना चाहिए और फ़िलिस्तीनियों का जनसंहार बंद करना चाहिए। msm