लेबनान ने इस्राईल के खिलाफ सुरक्षा परिषद में शिकायत की!
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i71137-लेबनान_ने_इस्राईल_के_खिलाफ_सुरक्षा_परिषद_में_शिकायत_की!
लेबनान के विदेशमंत्री जेबरान बासिल ने संयुक्त राष्ट्र संघ में लेबनान के स्थायी प्रतिनिधि से कहा है कि वह इ्सराईल के खिलाफ सुरक्षा परिषद में शिकायत दर्ज कराएं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २७, २०१८ ०९:५२ Asia/Kolkata
  • लेबनान ने इस्राईल के खिलाफ सुरक्षा परिषद में शिकायत की!

लेबनान के विदेशमंत्री जेबरान बासिल ने संयुक्त राष्ट्र संघ में लेबनान के स्थायी प्रतिनिधि से कहा है कि वह इ्सराईल के खिलाफ सुरक्षा परिषद में शिकायत दर्ज कराएं।

लेबनान ने यह फैसला इस्राईल द्वारा सीरिया पर हमले के दौरान लेबनान की वायु सीमा के उल्लंघन की वजह से किया है। 

लेबनानी विदेशमंत्रालय ने बुधवार की रात एक बयान जारी करके सीरिया पर इस्राईल के वायु हमले की आलोचना की और अपनी अखंडता की रक्षा के लेबनान के अधिकार पर बल दिया। 

लेबनान के विदेशमंत्रालय ने इस्राईल के हालिया अतिक्रमण को खतरनाक और पूरे क्षेत्र की स्थिरता के लिए खतरा बताया और विश्व समुदाय तथा सुरक्षा परिषद से मांग की है कि इन हमलों और लेबनान के मित्र देश पर हमला करने के लिए उसी की वायु सीमा के उल्लंघन की इस्राईली कार्यवाही की आलोचना की जाए क्योंकि इस प्रकार से इस्राईल ने सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1701 का उल्लंघन किया है। 

याद रहे इस्राईली युद्धक विमानों ने सीरिया में हार रहे आतंकवादियों की सहायता के लिए दमिश्क़ पर सोलह राकेट फायर किये जिनमें से 14 को सीरियाई सेना ने तबाह कर दिया। (Q.A.)