सीरिया संकट के निर्णायक और स्थायी समाधान के हालात तैयार हैं
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i71189-सीरिया_संकट_के_निर्णायक_और_स्थायी_समाधान_के_हालात_तैयार_हैं
रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतीन ने कहा कि सीरिया संकट के निर्णायक और टिकाऊ समाधान के लिए अनुकूल हालात पैदा हो चुके हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २९, २०१८ ०८:१३ Asia/Kolkata
  • सीरिया संकट के निर्णायक और स्थायी समाधान के हालात तैयार हैं

रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतीन ने कहा कि सीरिया संकट के निर्णायक और टिकाऊ समाधान के लिए अनुकूल हालात पैदा हो चुके हैं।

मास्को में क्रेमलिन हाउस से जारी होने वाले बयान के अनुसार रूस के राष्ट्रपति पुतीन और जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल के बीच शुक्रवार की रात टेलीफ़ोनी वार्ता हुई जिसमें विस्तार से सीरिया के हालात पर चर्चा हुई। बयान के अनुसार इस वार्ता में पुतीन ने कहा कि आस्ताना शांति वार्ता के गैरेंटर देशों रूस, ईरान और तुर्की ने सीरिया के लिए संविधान परिषद के सदस्यों के चयन का जो क़दम उठाया उससे सीरिया संकट के निर्णायक और स्थायी समाधान के हालात बने हैं।

दोनों नेताओं ने सीरिया से सेना बाहर निकालने की अमरीका की योजना के बारे में भी विचार विमर्श किया।

राष्ट्रपति पुतीन का यह बयान एसे समय आया है जब सीरिया के पटल पर कई महत्वपूर्ण परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं। संयुक्त अरब इमारात ने दमिश्क़ में अपना दूतावास पुनः खोलने के साथ ही सीरिया से ज़मीरी रास्तों से व्यापार पुनः शुरू करने की घोषणा की है और बहरैन ने भी अपना दूतावास पुनः खोलने की घोषणा की है।

दूसरी ओर सीरियाई कुर्द संगठनों ने दमिश्क़ सरकार से तालमेल स्थापित किया है जिसके बाद कुर्द नियंत्रण वाले इलाक़ों को भी सीरियाई सेना के हवाले कर दिया गया है और आशा जताई जा रही है कि मिंबिज के बाद इफ़्रीन, रक़्क़ा तथा अन्य इलाक़े भी सीरियाई सेना के नियंत्रण में आ जाएंगे।

एक अन्य महत्वपूर्ण परिवर्तन सीरिया से अपने सैनिक बाहर निकालने का अमरीका का एलान है। इस एलान से यह साबित हो गया कि सीरिया के ख़िलाफ़ अमरीका और उसके घटकों का भयानक षडयंत्र पूरी तरह विफल हो चुका है।