सऊदी अरब ने 14 हज़ार सूडानी एजेन्ट यमन भेजेः रिपोर्ट
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i71212-सऊदी_अरब_ने_14_हज़ार_सूडानी_एजेन्ट_यमन_भेजेः_रिपोर्ट
अमरीकी समाचार पत्र न्यूयार्क टाइम्ज़ ने रहस्योद्धाटन किया है कि सऊदी अरब 14 हज़ार सूडानी एजेन्टों को यमन भेजेगा ।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २९, २०१८ १५:२३ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब ने 14 हज़ार सूडानी एजेन्ट यमन भेजेः रिपोर्ट

अमरीकी समाचार पत्र न्यूयार्क टाइम्ज़ ने रहस्योद्धाटन किया है कि सऊदी अरब 14 हज़ार सूडानी एजेन्टों को यमन भेजेगा ।

न्यूयार्क टाइम्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब ने जिन सूडानी एजेन्टों को यमन भेजा है उनमें सैकड़ों मारे जा चुके हैं। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि सऊदी अरब ने पेट्रो डालर की सहायता से डारफ़ोर में युद्ध से मुक्ति पाने वाले दसियों लोगों को  प्रयोग किया और उनको यमनन युद्ध करने के लिए भेजा। 

इस समाचार पत्र ने लिखा कि इन छापामारों पर डारफ़ोर में जनसंहार का आरोप था। न्यूयार्क टाइम्ज़ ने यमन से लौटने वाले सूडानी लड़ाकों के हवाले से लिखा है कि यमन में युद्ध करने वाली बटालियन में 40 प्रतिशत बच्चे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय सहायता एजेन्सी ने सचेत किया था कि भीषण खाद्य संगठन का शिकार यमन और कुछ अफ़्रीक़ी देशों में 2 करोड़ लोगों का भूखमरी से होने वाली बीमारियों से मरने की आशंका है।

केवल यमन ही में सेव द चिल्ड्रेन के अनुसार 2 करोड़ 7 लाख लोगों का जीवन ख़तरे में है जिनमें आधी संख्या बच्चों की है।

उनके अनुसार इन बच्चों को त्वरित सहायता की आवश्यकता है। यमन में खाद्य पदार्थों से होने वाली ख़तरनाक बीमारी महामारी फैल रही है जिसमें अब तक लगभग 3 लाख 60 हज़ार मामले सामने आए हैं जिनमें से हज़ार लोग काल की गाल में समा चुके हैं। समाचार पत्र के अनुसार यह संकट, सऊदी अरब का अमरीका सहित अपने घटकों की मदद से देश पर लगाए गये प्रतिबंधों के कारण है।

न्यूयार्क टाइम्ज़ ने लिखा कि अलहूसी गुट के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में खाद्य पदार्थ बंद करने की कार्यवाही जानबूझकर उठाया गया और यह कार्यवाही ही महामारी के फैलने का कारण है। 

यमन में सऊदी गठबंधन की ओर से इस देश पर थोपे गए युद्ध के संबंध में एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसको जानकर आपका दिल दहल जाएगा। एक रिपोर्ट द्वारा इस बात का रहस्योद्घाटन किया गया है कि यमन युद्ध के आरंभ से अब तक सऊदी गठबंधन की बमबारी और उसके द्वारा यमन की घेराबंदी इस बात का कारण बनी है कि अब तक यमन के 85 हज़ार बच्चे मौत की बाज़ी हार गए हैं।

उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र संघ सहित लगभग सभी अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों द्वारा यमन में दी जा रही मानव त्रासदी की चेतावनी के बावजूद सऊदी अरब अपने कुछ अरब देशों की सहायता और अमेरिका एवं इस्राईल की मदद से यमन पर हर दिन बमबारी कर रहा है। (AK)