इस्राईली सैन्य वाहन पर फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं का देसी बम से हमला
फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं ने जेनीन शहर के दक्षिण में स्थित ज़ायोनियों की अवैध बस्ती याबद के प्रवेश द्वार पर इस्राईली सैन्य वाहन पर एक देसी बम से हमला किया है।
बुधवार की रात फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं की इस कार्यवाही में इस्राईली सैन्य वाहन जलकर राख हो गया।
हालांकि इस हमले में किसी इस्राईली सैनिक के घायल या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
फ़िलिस्तीनियों की इस कार्यवाही के बाद, इस्राईली सेना ने याबद सड़क पर चेक पोस्टें स्थापित कर दीं।
इस बीच, नाबलुस के पूरब में ईश्वरीय दूत यूसुफ़ (अ) के मक़बरे पर इस्राईली सैनिकों ने हमला करके एक फ़िलिस्तीनी पत्रकार और एक सहायताकर्मी को घायल कर दिया।
इसके अलावा, बैत-लहम के दक्षिण में फ़िलिस्तीनी छात्र प्रदर्शनकारियों पर हमला करके इस्राईली सैनिकों ने दर्जनों छात्रों घायल कर दिया। msm