सऊदी अधिकारियों ने महिला कार्यकर्ता की निर्वस्त्र फ़ोटो बनाई!
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i71405-सऊदी_अधिकारियों_ने_महिला_कार्यकर्ता_की_निर्वस्त्र_फ़ोटो_बनाई!
सऊदी अरब से एक बार फिर चौंकाने वाली ख़बरें आ रही हैं कि अधिकारियों ने एक महिला कार्यकर्ता की निर्वस्त्र हालात में फ़ोटो खींची।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०४, २०१९ ०९:४३ Asia/Kolkata
  • सऊदी अधिकारियों ने महिला कार्यकर्ता की निर्वस्त्र फ़ोटो बनाई!

सऊदी अरब से एक बार फिर चौंकाने वाली ख़बरें आ रही हैं कि अधिकारियों ने एक महिला कार्यकर्ता की निर्वस्त्र हालात में फ़ोटो खींची।

अलक़िस्त नाम के मानवाधिकार संगठन ने एक बयान में बताया कि कई अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों की रिपोर्टों से साबित हो गया है कि सऊदी अधिकारी सामाजिक व राजनैतिक महिला कार्यकर्ताओं के साथ बहुत भयानक बर्ताव कर रहे हैं। सऊदी अधिकारियों ने एक महिला की निर्वस्त्र हालत में तसवीर बनाई और पूछगछ के दौरान वही तसवीर उस महिला के सामने रखते हुए उसे बुरे अंजाम की धमकी दी।

बयान के अनुसार सऊदी अधिकारी इन कार्यकर्ताओं को प्रलोभन भी दे रहे हैं कि वह सऊदी प्रशासन के समर्थन में बयान देने लगें और अपनी गतिविधियां रोक दें तो सऊदी सरकार उनकी मदद कर सकती है।

बयान में कहा गया है कि सऊदी अधिकारी महिला कार्यकर्ताओं को यातनाएं दे रहे हैं, उनकी बुरी तरह पिटाई करते हैं और उन्हें बिजली का शाक लगाते हैं। यातनाओं की वजह से कुछ महिला कार्यकर्ताओं की वज़्न बहुत तेज़ी से कम हुआ है।

बयान में यह भी बताया गया कि रायल कोर्ट के पूर्व सलाहकार सऊद अलक़हतानी को कई बार यातना चेंबरों में देखा गया और उसने एक महिला को धमकी दी थी कि तुम्हारे साथ जो चाहूंगा करूंगा और फिर तुम्हारे शरीर को एसिड में गला दूंगा।

सऊद अलक़हतानी उन आरोपियों में शामिल हैं जिन्होंने वरिष्ठ सऊदी पत्रकार जमाल ख़ाशुक़जी को इस्तांबूल में क़त्ल किया था।