तुर्की सैन्य विद्रोह के आरोपियों से अमरीकी अधिकारियों की पूछताछ
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i71410-तुर्की_सैन्य_विद्रोह_के_आरोपियों_से_अमरीकी_अधिकारियों_की_पूछताछ
तुर्की में विफल सैन्य विद्रोह के मुख्य आरोपी फ़त्हुल्लाह गूलन के प्रत्यपर्ण के लिए अमरीका और तुर्की के बीच वार्ता शुरु हो गयी है जबकि अमरीका के एक वरिष्ठ शिष्टमंडल ने सैन्य विद्रोहियों के आरोपियों से पूछताछ की है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Jan ०४, २०१९ १२:५५ Asia/Kolkata
  • तुर्की सैन्य विद्रोह के आरोपियों से अमरीकी अधिकारियों की पूछताछ

तुर्की में विफल सैन्य विद्रोह के मुख्य आरोपी फ़त्हुल्लाह गूलन के प्रत्यपर्ण के लिए अमरीका और तुर्की के बीच वार्ता शुरु हो गयी है जबकि अमरीका के एक वरिष्ठ शिष्टमंडल ने सैन्य विद्रोहियों के आरोपियों से पूछताछ की है।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार एफ़बीआई और अन्य अमरीकी एजेन्सियों की टीम, तुर्क अधिकारियों से मुलाक़ात करेगी जिसके बाद विफल सैन्य विद्रोह के मुख्य आरोपियों से मुलाक़ात की जाएगी।

एफ़बीआई और अमरीकी एजेन्सियों की यह टीम, तुर्की में सरकार विरोधी विद्रोह में फ़त्हुल्लाह गूलन की भूमिका के बारे में पूछताछ करेंगे। 

अमरीका की इस टीम ने अंकारा की यात्रा के अपने पहले ही दिन गूलन गुट के धर्मगुरु कमाल बातमार तथा दो अन्य धर्मगुरुओं से जिनके नाम उजागर नहीं किए गये, वीडियो कांफ़्रेंस द्वारा पूछताछ की है। 

तुर्की अधिकारियों को आशा है कि अमरीकी टीम की जांच के बाद अमरीका गूलन को उनके हवाले कर देगा। 

याद रहे कि 15 जुलाई 2016 को तुर्क सैनिकों के एक गुट ने सैन्य विद्रोह की कोशिश की थी लेकिन जनता के सड़कों पर निकल आने से यह विद्रोह लगभग छह घंटे के भीतर ही नाकाम हो गया।

तुर्की की सरकार, गूलन के समर्थकों को इस नाकाम विद्रोह के लिए ज़िम्मेदार बता रही है। तुर्की में विफल सैन्य विद्रोह में 250 लोग मारे गये थे जिसके बाद तुर्की में व्यापक स्तर पर क्लीनअप आप्रेशन शुरु किया गया और तुर्की ने अमरीका से फ़त्हुल्लाह गूलन को हवाले करने की मांग की है। (AK)