दाइश में शामिल 2 अमरीकी, सीरिया में धरे गए
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i71528-दाइश_में_शामिल_2_अमरीकी_सीरिया_में_धरे_गए
सीरिया में कुर्दों ने दाइश के 2 अमरीकी सदस्यों को गिरफ़्तार किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०७, २०१९ ११:५३ Asia/Kolkata
  • दाइश में शामिल 2 अमरीकी, सीरिया में धरे गए

सीरिया में कुर्दों ने दाइश के 2 अमरीकी सदस्यों को गिरफ़्तार किया।

सीरियन डेमोक्रेटिक फ़ोर्सेज़ नामक कुर्द छापामारों ने दाइश में शामिल 2 अमरीकियों को गिरफ़्तार किया है। एक का नामक वॉरेन क्रिस्टोफ़र क्लार्क (34 साल) और दूसरे का नाम ज़ैद अब्दुल हमीद (35 साल) है।

वॉशिंग्टन पोस्ट के हवाले से समाचार एजेंसी फ़ार्स न्यूज़ के अनुसार, दाइश की स्वंयभू ख़िलाफ़त के दौरान दसियों अमरीकी इस आतंकवादी गुट में शामिल हुए थे।

सीरियन डेमोक्रेटिक फ़ोर्सेज़ की ओर से रविवार को एक बयान में इन दोनों गिरफ़्तार शुदा लोगों के बारे में अधिक ब्योरा जारी नहीं हुआ लेकिन जॉर्ज वॉशिंग्टन यूनिवर्सिटी के अनुसार, वॉरेन क्रिस्टोफ़र क्लार्क ने इससे पहले इस यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए आवेदन किया था। इस रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ़्तार हुए दो अमरीकियों के अलावा, आतंकवादी गुट दाइश के 3 और विदेशी तत्व भी गिरफ़्तार हुए हैं।

दूसरी ओर वाईपीजी गुट ने सीरियाई सरकार के साथ सहमति की योजना तय्यार करके उसे रूसी कूटनयिकों को पेश किया है।

वाईपीजी के अधिकारी बद्रान जिया कुर्द ने सीरियाई सरकार के साथ सहमति को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि अमरीका की आपत्ति के बावजूद, वाईपीजी इस सहमति की प्राप्ति की कोशिश कर रही है।(MAQ/N)