हमासः फ़िलिस्तीनियों के घातक हमलों से हिल उठा है इस्राईल
फ़िलिस्तीनी संगठन हमास ने कहा है कि प्रतिरोधक संगठनों के जवाबी हमलों ने इस्राईल को हिला कर रखा दिया है और अतिग्रहणकारी शासन के सारे समीकरण बिगड़ गए हैं।
हमास की सैन्य शाखा इज़्दुद्दीन क़स्साम के प्रवक्ता अबू उबैदा ने कहा कि जिस राष्ट्र पर किसी शक्ति का क़ब्ज़ा हो जाता है वह स्वाभाविक रूप से प्रतिरोध करता है और इसके लिए उसे किस से भी अनुमति लेने की ज़रूरत नहीं होती।
प्रवक्ता ने कहा कि इस्राईल से टकराव का सबसे महत्वपूर्ण और गहरा आयाम पश्चिमी तट का इलाक़ा है। उन्होंने पश्चिमी तट के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस इलाक़े के लोगों का प्रतिरोध महत्वपूर्ण है, क्योंकि फ़िलिस्तीनियों की जवाबी कार्यवाही ने इस्राईल के सारे समीकरणों को बिगाड़ दिया।
पश्चिमी तट के इलाक़े में प्रतिरोधक गतिविधियां तेज़ हुई हैं जबकि ग़ज़्ज़ा पट्टी में तो फ़िलिस्तीनी संगठनों ने अपनी मिसाइल शक्ति में इतनी तेज़ी से विस्तार किया है कि इस्राईल बुरी तरह भयभीत है। हालिया समय में जब इस्राईल और फ़िलिस्तीनियों के बीच टकराव शुरू हुआ तो इस्राईल 48 घंटे के भीतर संघर्ष विराम करने पर मजबूर हो गया। उसने मिस्र की मदद से गज़्ज़ा पट्टी में स्थित फ़िलिस्तीनी संगठनों से संघरष विराम किया।