सीरिया में भीषण ठंड के कारण 15 बच्चों की मौत
सीरिया जहां एक ओर पहले से ही युद्ध के कारण इस देश के बच्चों पर मूसीबत के पहाड़ टूते हुए हैं वहीं दूसरी ओर अब इस देश में पड़ रही भीषण ठंड ने मासूम बच्चों के जीवन पर बुरी असर डाला है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सीरिया में कड़ाके की ठंड ने इस देश के विभिन्न इलाक़ों में 15 बच्चों को लील लिया है। बच्चों के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ की एजेंसी यूनिसेफ़ के अनुसार एक सप्ताह के दौरान सीरिया में पड़ी भीषण ठंड के कारण आठ बच्चे दक्षिण पूर्वी सीरिया के अलरकबान क्षेत्र में और जबकि सात बच्चों की हजीन इलाक़े में मौत हुई है।
यूनिसेफ़ का कहना है कि इस भीषण ठंड में अपर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं, इस बात का कारण बन रही हैं कि सीरियाई बच्चे मौत की नींद सो रहे हैं। सीरिया का अलरकबान शहर जॉर्डन सीमा के रेगिस्तानी इलाक़े में स्थित है। इस इलाक़े में अधिकतर बच्चे और महिलाएं ही रह रहे हैं।
ज्ञात रहे कि युद्ध के कारण सीरिया में ठंड से निपटने के लिए सुविधाएं मौजूद नहीं है, स्थानीय प्रशासन ने तुरंत क़दम नहीं उठाया तो और अधिक बच्चों की जानें जाने की संभव है। (RZ)