फ़िलिस्तीन के ख़िलाफ़ सभी चालें विफल होंगीः हमास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i71902-फ़िलिस्तीन_के_ख़िलाफ़_सभी_चालें_विफल_होंगीः_हमास
फ़िलिस्तीन के हमास संगठन ने कहा है कि फ़िलिस्तीनी जनता के प्रतिरोध के ख़िलाफ़ की जाने वाली सभी साज़िशें विफल होंगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १९, २०१९ ०८:३७ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीन के ख़िलाफ़ सभी चालें विफल होंगीः हमास

फ़िलिस्तीन के हमास संगठन ने कहा है कि फ़िलिस्तीनी जनता के प्रतिरोध के ख़िलाफ़ की जाने वाली सभी साज़िशें विफल होंगी।

हाज़िम क़ासिम ने एक बयान जारी करके कहा है कि फ़िलिस्तीनी जनता का प्रतिरोध, जिसका एक स्वरूप वापसी मार्च है, फ़िलिस्तीन के लोगों के अधिकारों के ख़िलाफ़ रचे जाने वाले सभी षड्यंत्रों को विफल बनाने का एकमात्र मार्ग है। उन्होंने कहा कि 43वें वापसी मार्च में भाग लेने और इस्राईल की ओर से जारी घेराव को तोड़ने पर फ़िलिस्तीनी जनता का आग्रह इस बात पर बल है कि फ़िलिस्तीनी राष्ट्र अपने सभी लक्ष्यों की प्राप्ति तक संघर्ष के इस मार्ग पर चलता रहेगा। हमास के प्रवक्ता ने कहा कि शुक्रवार को वापसी मार्च के अंतर्गत निकाली गई रैली में फ़िलिस्तीनी जनता की भव्य उपस्थिति यह दर्शाती है कि वह राष्ट्रीय एकता को व्यवहारिक बना कर अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन के ख़िलाफ़ संघर्ष सफल बना सकती है।

 

इस बीच वापसी मार्च के एक संयोजक माहिर मज़हर ने कहा है कि यह रैली व्यापक होती जा रही है और फ़िलिस्तीनी राष्ट्र अपनी एकता से अतिग्रहणकारियों को अपनी धरती से निकाल बाहर करेगा। ज्ञात रहे कि गत वर्ष 30 मार्च को वापसी मार्च के नाम से ग़ज़्ज़ा और ज़ायोनी शासन की सीमा पर फ़िलिस्तीनियों की रैलियां आरंभ हुई थीं जो अब भी जारी हैं। ये रैलियां हर शुक्रवार को निकलती हैं और इन पर ज़ायोनी सैनिकों के हमलों में अब तक ढाई सौ से अधिक फ़िलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं। (HN)