सीरियाः रक़्क़ा में चौहदवीं , सामूहिक क़ब्र बरामद!
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i72010-सीरियाः_रक़्क़ा_में_चौहदवीं_सामूहिक_क़ब्र_बरामद!
सीरिया में अस्पताल के सूत्रों ने बताया है कि रिक़्क़ा के दक्षिण में अत्तलाएअ कैंप के पास एक अन्य सामूहिक क़ब्र मिली है जिस में से लगभग 600 से 800 लाशें बरामद हुई हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २२, २०१९ १५:५३ Asia/Kolkata
  • सीरियाः रक़्क़ा में चौहदवीं , सामूहिक क़ब्र बरामद!

सीरिया में अस्पताल के सूत्रों ने बताया है कि रिक़्क़ा के दक्षिण में अत्तलाएअ कैंप के पास एक अन्य सामूहिक क़ब्र मिली है जिस में से लगभग 600 से 800 लाशें बरामद हुई हैं।

इन सूत्रों ने बताया है कि यह, रिक़्क़ा में बरामद होने वाली चौदहवीं क़ब्र है। सीरिया के अधिकारियों ने बताया है कि क़ब्र से लाशे निकालने का काम आरंभ हो गया है। 

पिछले सितम्बर के महीने में भी रिक़्का में 3 हज़ार 310 लाशे, सामूहिक क़ब्रों से बरामद हुई थीं। 

अक्तूबर के महीने में भी रिक़्का में एक सामूहिक क़ब्र का पता चला था जिसमें से 1500 लाशें निकाली गयी थीं।  याद रहे रिक्क़ा, आतंकवादी संगठन , दाइश का गढ़ था। 

सीरिया का संकट सन 2011 में उस समय आरंभ हुआ जब सऊदी अरब, अमरीका और उनके घटकों की मदद से आतंकवादियों ने सीरिया पर धावा बोल दिया था।(Q.A.)