अमरीका , सीरिया में एक नयी सैन्य छावनी बना रहा है।
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i72082-अमरीका_सीरिया_में_एक_नयी_सैन्य_छावनी_बना_रहा_है
सीरिया से अमरीकी सैनिकों की वापसी के दावों के मध्य अमरीका , सीरिया में एक नयी सैन्य छावनी बना रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २५, २०१९ ०७:२१ Asia/Kolkata
  • अमरीका , सीरिया में एक नयी सैन्य छावनी बना रहा है।

सीरिया से अमरीकी सैनिकों की वापसी के दावों के मध्य अमरीका , सीरिया में एक नयी सैन्य छावनी बना रहा है।

सीरियाई सूत्रों ने गुरुवार की रात बताया है कि पूर्वी सीरिया के दैरुज़्ज़ूर क्षेत्र के दक्षिणपूर्व में स्थित " अलबसरा" के निकट अमरीकी छावनी निर्माण का काम आरंभ हो गया है। 

इस अमरीकी छावनी के बन जाने के बाद, फुरात नदी के तट पर स्थित अल्बूलील बस्ती में तैनाती सीरियाई सैनिक, अमरीकी सैनकों की फायरिंग की रेंज में आ जाएंगे। 

इस समय सीरिया के पूरब और उत्तरपूर्व में अमरीका की 21 सैन्य छावनियां हैं। 

अमरीकी सैनिकों ने गत 27 नवंबर को तल अबयज़ और सुलूक नगरों के मध्य एक नयी छावनी बनायी थी। यह इलाक़ा तुर्की की सीमा के निकट है। 

अमरीकी सैनिकों ने इसी प्रकार 13 दिसंबर को भी तल अबयज़ के आस पास दो नयी छावनियां बनायी थीं। 

अमरीकी सेना एशा दशा में सीरिया में छावनियां बना रही है कि जब अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने  गत 19 दिसंबर को घोषणा की कि अमरीकी सैनिक 30 दिन के भीतर सीरिया से निकल जाएंगे किंतु विरोध बढ़ने पर उन्होंने यह अवधि 120 दिन कर दी थी। (Q.A.)