सऊदी अरब में फिर 4 लोगों को सज़ा मौत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i72210-सऊदी_अरब_में_फिर_4_लोगों_को_सज़ा_मौत
सऊदी अरब में पाकिस्तानी सुरक्षा गार्ड की हत्या के जुर्म में यमन से संबध रखने वाले चार नागरिकों के सिर काट दिए गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २८, २०१९ १३:४९ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब में फिर 4 लोगों को सज़ा मौत

सऊदी अरब में पाकिस्तानी सुरक्षा गार्ड की हत्या के जुर्म में यमन से संबध रखने वाले चार नागरिकों के सिर काट दिए गये।

सऊदी विदेशमंत्रालय के अनुसार चारों यमनी नागरिकों के सिर काट दिए गये। सऊदी प्रेस एजेन्सी के अनुसार चार लोगों ने एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने वाले एक पाकिस्तानी नागरिक की हत्या की थी और डकैती डाली थी।

घोषणा के अनुसार यमनी नागरिकों को मक्के में सज़ा दी गयी। अधिकारियों के अनुसार सऊदी अरब में जारी वर्ष के पहले महीने में अब तक 20 लोगों के सिर काटे गये हैं।

ज्ञात रहे कि दुनिया में सबसे अधिक सज़ाए मौत सऊदी अरब में दी जाती है। सऊदी अरब में 2018 में लगभग 120 लोगों को सज़ाए मौत दी गयी थी। ज्ञात रहे कि 17 जुलाई को सऊदी अरब के शहर जेद्दा में एक पाकिस्तानी नागरिक के गोदाम में डकैती और हत्या के जुर्म में दो सऊदी नागरिकों सहित 5 लोगों का सिर काट दिया गया था।

सऊदी अरब में 2016 में कुल मिलाकर 144 लोगों को सज़ाए मौत दी गयी किन्तु एमेनेस्टी इन्टरनेश्नल की रिपोर्ट के अनुसार 2016 में सऊदी अरब में 150 से अधिक लोगों को मृत्युदंड दिया गया।

रिपोर्ट में कहा गया था कि 2015 में सऊदी अरब में 158 लोगों को सज़ाए मौत दी गयी थी जो पिछले दो दशकों में सबसे अधिक थी। (AK)