मध्यपूर्व को तनाव मुक्त बनाया जाएः पोप
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i72457-मध्यपूर्व_को_तनाव_मुक्त_बनाया_जाएः_पोप
पोप फ़्रांसिस ने मध्यपूर्व में तनाव को कम करने की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Feb ०५, २०१९ १०:०१ Asia/Kolkata
  • मध्यपूर्व को तनाव मुक्त बनाया जाएः पोप

पोप फ़्रांसिस ने मध्यपूर्व में तनाव को कम करने की मांग की है।

इसाइयों के वरिष्ठ धर्मगुरू पोप फ़्रांसिस ने आह्वान किया है कि मध्यपूर्व में तनाव को कम किया जाए।  इसी के साथ उनका कहना था कि यमन में जारी झड़पों को भी रुकना चाहिए।  फ़्रांस प्रेस के अनुसार पोप फ़्रांसिस ने संयुक्त अरब इमारात की अपनी यात्रा के दौरान कहा कि हम सबको मिलकर मध्यपूर्व में जारी हिंसा को रुकवाने के लिए गंभीरता से प्रयास करने चाहिए।

उन्होंने कहा कि यमन सहित पूरे क्षेत्र में हिंसा को रोका जाए तथा यहां पर शांति स्थापित करने के प्रयास होने चाहिए।  पोप फ़्रांसिस ने सीरिया, इराक, लीबिया और यमन में जारी अशांति की ओर संकेत करते हुए कहा कि हम सबका दायित्व बनता है कि हम इन देशों में शांति की स्थापना में अपना पूरा सहयोग दें।  ज्ञात रहे कि इसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरू पोप फ़्रांसिस इस समय मध्यपूर्व की यात्रा पर हैं जो उनकी इस क्षेत्र की पहली यात्रा है।