यमनी सेना का जवाबी हमला, सऊदी गठबंधन को भारी नुक़सान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i72571-यमनी_सेना_का_जवाबी_हमला_सऊदी_गठबंधन_को_भारी_नुक़सान
यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों के जवाब कार्यवाही में कई सऊदी सैनिक और उसके एजेंट मारे गए हैं और घायल हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०८, २०१९ १६:३२ Asia/Kolkata
  • यमनी सेना का जवाबी हमला, सऊदी गठबंधन को भारी नुक़सान

यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों के जवाब कार्यवाही में कई सऊदी सैनिक और उसके एजेंट मारे गए हैं और घायल हुए हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़ सऊदी गठबंधन की ओर से लगातार किए जा रहे युद्धविराम के उल्लंघनों का जवाब देते हुए यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों के जवानों ने दक्षिणी यमन के ताइज़ प्रांत के अलवाज़िया इलाक़े में सऊदी गठबंधन और उसके भाड़े के टट्टुओं के कई ठिकानों को अपने जवाबी हमलों का निशाना बनाया है।

यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों के जवानों ने सीमावर्ती प्रांत जीज़ान के शबका नामक इलाक़े में भी सऊदी सेना को भारी जानी-माली क्षति पहुंचाई है। दक्षिणी यमन के ज़ाले प्रांत में यमनी सेना द्वारा की जाने वाली एक और कार्यवाही के दौरान सऊदी सैनिकों का एक टैंक नष्ट कर दिया।

इस बीच यह भी सूचना है कि सऊदी गठबंधन ने युद्धविराम के समझौते का उल्लंघन करते हुए एक बार फिर अलहुदैदा शहर के आवासीय इलाक़ों पर रॉकेट से हमला किया है। इस हमले में कम से कम दो यमनी आम नागरिक हताहत और कई अन्य घायल हुए हैं।

ज्ञात रहे कि सऊदी अरब और उसके घटकों ने मार्च 2015 से यमन पर अपने पाश्विक हमलों का क्रम शुरु कर रखा है जिनमें अब तक दसियों हज़ार यमनी हताहत और घायल हुए हैं जबकि दसियों लाख यमनी नागरिक बेघर हो चुके हैं। इन हमलों के कारण यमन का मूलभूत नागरिक ढांचा पूरी तरह तबाह हो चुका है। (RZ)