अमरीकी बमबारी में दर्जनों सीरियाई आम नागरिकों की मौत
Feb १२, २०१९ १२:४९ Asia/Kolkata
सीरिया के दैरुज्ज़ोर प्रांत में अमरीकी गठबंधन की बमबारी में दर्जनों आम नागरिकों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में घायल हुए हैं।
सीरिया की सरकारी न्यूज़ एजेंसी साना की रिपोर्ट के मुताबिक़, तथाकथित दाइश विरोधी अमरीकी गठबंधन ने मंगलवार की सुबह दैरुज्ज़ोर के अल-बाग़ूर क़स्बे में एक शरणार्थी कैम्प पर हमला कर दिया।
अमरीकी सैन्य गठबंधन की बमबारी में कितने लोग मारे गए और कितने घायल हुए हैं, इस बारे में अभी तक विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त नहीं हो सकी है।
सोमवार को भी अमरीकी गठबंधन ने अल-बाग़ूर पर बमबारी की थी, जिसमें 20 आम नागरिकों की मौत हो गई थी।
आतंकवादी गुटों से मुक़ाबले के बहाने अमरीका, इराक़, सीरिया और अफ़ग़ानिस्तान में आम नागरिकों को निशाना बनाता रहा है। msm
टैग्स