अमरीकी गठबंधन ने मारे बीस हज़ार आम नागरिक
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i72780-अमरीकी_गठबंधन_ने_मारे_बीस_हज़ार_आम_नागरिक
अमरीकी गठबंधन ने सीरिया तथा इराक़ में कम से कम 20000 आम नागरिकों की हत्या की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १६, २०१९ ११:५१ Asia/Kolkata
  • अमरीकी गठबंधन ने मारे बीस हज़ार आम नागरिक

अमरीकी गठबंधन ने सीरिया तथा इराक़ में कम से कम 20000 आम नागरिकों की हत्या की है।

इराक़ के एक मानवाधिकार कार्यकर्ता ने बतााय है कि आतंकवादी गुट दाइश से मुक़ाबले का दावा करने वाले अमरीकी गठबंधन ने सीरिया और इराक़ में संघर्ष के बहाने कम से कम बीस हज़ार आम लोगों की हत्याएं कीं।

इर्ना के अनुसार अली अकरम अलबयाती ने शनिवार को एक बयान जारी करके बताया है कि इराक़ और सीरिया में आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष के प्रयासों के बावजूद इन देशों में मारे जाने वाले आम नागरिकों की संख्या चिंता जनक है।  उन्होंने कहा कि अमरीका के नेतृत्व वाले गठबंधन ने इन देशों में मारे जाने वाले लोगों की संख्या हमेशा घटाकर बताई है और हमेशा यही कहा है कि आम नागरिकों को मारना हमारा लक्ष्य नहीं है।  इसके बावजूद इस गठबंधन ने 20000 से अधिक आम नागरिकों का काम तमाम कर दिया।