फ़िलिस्तीन के नए प्रधान मंत्री की नियुक्ति ग़ैर क़ानूनी है, हमास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i73479-फ़िलिस्तीन_के_नए_प्रधान_मंत्री_की_नियुक्ति_ग़ैर_क़ानूनी_है_हमास
फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधी संगठन हमास ने फ़िलिस्तीन के नए प्रधान मंत्री और सरकार को मान्यता देने से इनकार कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ११, २०१९ ०८:५४ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीन के नए प्रधान मंत्री की नियुक्ति ग़ैर क़ानूनी है, हमास

फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधी संगठन हमास ने फ़िलिस्तीन के नए प्रधान मंत्री और सरकार को मान्यता देने से इनकार कर दिया है।

रविवार को हमास के एक प्रवक्ता अब्दुल लतीफ़ अल-क़ानून ने फ़तह आंदोलन की केन्द्रीय समिति के सदस्य मोहम्मद इश्तय्येह को फ़िलिस्तीन का नया प्रधान मंत्री नियुक्त किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा, हमास ने फ़िलिस्तीन की नई सरकार को औपचारिकता प्रदान नहीं की है।

अल-क़ानून का कहना था कि जॉर्डन नदी के पश्चिमी किनारे में नई फ़िलिस्तीनी सरकार का गठन संसदीय चुनावों के आयोजन और फ़िलिस्तीनी प्राधिकरण का नया प्रमुख चुने जाने के पूर्ण रूप से विरुद्ध है, जिसके लिए हमास ने अपनी सहमति जताई थी। इससे पता चलता है कि फ़िलिस्तीनी प्राधिकरण चुनावों के लिए गंभीर नहीं है।

फ़िलिस्तीनी प्राधिकरण के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने इश्तय्येह को फ़िलिस्तीन का नया प्रधान मंत्री नियुक्त किया है। msm