दमिश्क़, तेहरान व बगदाद के संबंध बेहद मज़बूत, बश्शार असद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i73713-दमिश्क़_तेहरान_व_बगदाद_के_संबंध_बेहद_मज़बूत_बश्शार_असद
सीरिया के राष्ट्रपति ने ईरान व इराक़ के सैन्य प्रतिनिधिमंडलों से दमिश्क़ में होने वाली मुलाक़ात में तीनों देशों के संबंधों को बेहद मज़बूत बताया और कहा कि यह मज़बूत संबंध, युद्ध के दौरान अधिक मज़बूत हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १९, २०१९ ०३:४४ Asia/Kolkata
  • ईरान, इराक़ और सीरिया के सेनाध्यक्षों की बैठक को अत्याधिक महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।
    ईरान, इराक़ और सीरिया के सेनाध्यक्षों की बैठक को अत्याधिक महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।

सीरिया के राष्ट्रपति ने ईरान व इराक़ के सैन्य प्रतिनिधिमंडलों से दमिश्क़ में होने वाली मुलाक़ात में तीनों देशों के संबंधों को बेहद मज़बूत बताया और कहा कि यह मज़बूत संबंध, युद्ध के दौरान अधिक मज़बूत हुए हैं।

बश्शार असद ने इस भेंट में बल दिया कि सीरिया, ईरान और इराक़ की सशस्त्र सेनाओं ने युद्ध और आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष के समय , त्याग व बलिदान का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है। 

सीरिया के राष्ट्रपति ने कहा कि दमिश्क़ को ईरान और इराक़ के साथ अच्छे संबंधों पर गर्व है। 

इस भेंट में इस्लामी गणतंत्र ईरान के सेनाप्रमुख जनरल मुहम्मद बाक़ेरी ने, आतंकवाद को पूरे क्षेत्र के लिए खतरा बताया और स्पष्ट किया कि आतंकवादियों के खिलाफ युद्ध और सीरिया की रक्षा, वास्तव में ईरान और इराक़ की रक्षा है। 

इराक़ के सेना प्रमुख उस्मान अलग़ानेमी ने भी इस भेंट में कहा कि इराक़ी सैनिक, सीरियाई सैनिकों के सहयोग से संयुक्त सीमा पर आतंकवादियों के खिलाफ युद्ध जारी रखेंगे। 

जनरल बाक़ेरी एक उच्च सैन्य प्रतिनिधिमंडल के साथ रविवार को दमिश्क गये हैं। इस यात्रा का उद्देश्य, ईरान , इराक़ और सीरिया के सेनाध्यक्षों की संयुक्त बैठक में भाग लेना था। 

यह बैठक सोमवार को आयोजित हुई जिसके दौरान तीनों देशों के सेनाध्यक्षों ने क्षेत्र में आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध को जारी रखने पर चर्चा की। (Q.A.)