यमनः आपस में ही भिड़े, सऊदी व यूएई के एजेन्ट
यमन के दक्षिण में स्थित तउज़ प्रान्त में सऊदी अरब और यूएई के छापामार एक दूसरे से भिड़ गये।
यूएई, यमन पर सऊदी अरब के हमले में रियाज़ का सहयोग कर रहा है।
यमन से प्राप्त समाचारों के अनुसार तउज़ में जनता ने यूएई के छापामारों की अपने क्षेत्र में उपस्थिति के विरुद्ध प्रदर्शन किया जिसका इन छापामारों ने दमन किया और उनके हमले में 3 लोग मारे गये और 2 अन्य घायल हो गये। इस क्षेत्र में तैनात सऊदी छापामारों ने स्वंय को क्षेत्र की सुरक्षा का ज़िम्मेदार बताते हुए इस झड़प में हस्तक्षेप किया जिसके बाद सऊदी और यूएई के छापामारों के बीच झड़प शुरु हो गयी।
रिपोर्ट के अनुसार इस झड़प में यूएई के छापामर सऊदी अरब से संबंधित छापामारों पर भारी पड़े और सऊदी अरब के छापामारों को पीछे हटना पड़ा जिसके बाद यूएई के छापामारों ने उनके कई ठिकानों पर क़ब्ज़ा कर लिया।
सऊदी अरब और यूएई एक गठबंधन में होने के बावजूद यमन के अधिक से अधिक क्षेत्र पर क़ब्ज़े के लिए एक दूसरे के खिलाफ भी खड़े हो जाते हैं। (Q.A.)