सऊदी समर्थक लड़ाकों के ख़िलाफ़ यमनी सेना की सफल कार्यवाही
Mar २८, २०१९ १४:२८ Asia/Kolkata
यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने सऊदी अरब के असीर और मजाज़ा इलाक़ों में कार्यवाही करके सऊदी समर्थक लड़ाकों के क़ब्ज़े से देश के 3 इलाक़ों को आज़ाद करा लिया है।
गुरुवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, यमनी सेना ने इस अभियान में एक बड़ी संख्या में सऊदी समर्थक लड़ाकों को मौत के घाट उतार दिया।
इसी प्रकार, यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने असीर और अलब के इलाक़ों में सऊदी समर्थक लड़ाकों की प्रगति को रोक दिया।
इसके अलावा, यमनी सैनिकों ने सऊदी अरब के नजरान प्रांत में सऊदी समर्थक लड़ाकों के एक वाहन को नष्ट कर दिया, जिसके कारण कई लोग हताहत व घायल हो गए। msm
टैग्स