प्रतिरोध, ज़ायोनी शत्रु के लिए गंभीर ख़तराः हिज़बुल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i74111-प्रतिरोध_ज़ायोनी_शत्रु_के_लिए_गंभीर_ख़तराः_हिज़बुल्लाह
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हिज़बुल्लाह ने स्पष्ट किया है कि प्रतिरोध, ज़ायोनी शत्रु के लिए गंभीर ख़तरा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०४, २०१९ १६:१९ Asia/Kolkata
  • प्रतिरोध, ज़ायोनी शत्रु के लिए गंभीर ख़तराः हिज़बुल्लाह

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हिज़बुल्लाह ने स्पष्ट किया है कि प्रतिरोध, ज़ायोनी शत्रु के लिए गंभीर ख़तरा है।

हिज़बु्ल्लाह की कार्यकारी परिषद के प्रमुख ने  बल देकर कहा है कि इस्लामी प्रतिरोध वास्तव में ज़ायोनियों के लिए गंभीर ख़तरा है।  शेख अली दामूश ने बुधवार को बेरूत में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि लेबनान, वास्तव में अमरीका और उसके घटकों के साथ मुक़ाबले का मैदान है।  उन्होंने कहा कि जबतक अमरीकी और उसके घटक, लेबनान को डराते-धमकाते हुए प्रतिबंध लगाते रहेंगे उस समय तक प्रतिरोध उनके लिए ख़तरा बना रहेगा।

हिज़बु्ल्लाह की कार्यकारी परिषद के प्रमुख शेख अली दामूश ने स्पष्ट किया कि इस्राईल की धमकियों का जवाब लेबनानियों की राष्ट्रीय एकता है।  उन्होंने कहा कि शत्रु के षडयंत्रों के बारे में लेबनान की जनता बहुत होशियार है।