सऊदी अरब की दसियों वित्तीय संस्थान दिवालिया होने की कगार पर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i74162-सऊदी_अरब_की_दसियों_वित्तीय_संस्थान_दिवालिया_होने_की_कगार_पर
सऊदी अरब में घोषणा की गई है कि इस देश की 33 वित्तीय संस्थान दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गई हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०७, २०१९ ०७:१२ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब की दसियों वित्तीय संस्थान दिवालिया होने की कगार पर

सऊदी अरब में घोषणा की गई है कि इस देश की 33 वित्तीय संस्थान दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गई हैं।

सऊदी अरब के समाचारपत्र "अलवतन" के अनुसार इस देश के 33 वित्तीय संस्थान दिवालिया होने की कगार पर पहुंच चुके हैं।  अलवतन के अनुसार सऊदी अरब की 33 वित्तरी संस्थाओं ने अपने दिवालियेपन की घोषणा कर दी है।  एक रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब में वित्तीय संस्थाओं के दिवालिया होने में 42 प्रतिशत की बढोत्तरी हुई है।

इससे पहले अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने जनवरी की अपनी रिपोर्ट में बताया था कि सन 2019 में सऊदी अरब में आर्थिक विकास की दर 1.8 रहेगी।सऊदी अरब को सन 2018 को बजट में 52 अरब डाॅलर का घाटा हुआ था।  अब सऊदी अरब के वित्त मंत्रालय की ओर से 29 और 30 अप्रैल को एक बैठक होने जा रही है जिसमें इस देश की वित्तीय संस्थाओं के दिवालिया होने के विषय की समीक्षा की जाएगी।