ईरान से हिज़्बुल्लाह का संबंध ईश्वरीय अनुकंपा हैः शैख़ नईम
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i74546-ईरान_से_हिज़्बुल्लाह_का_संबंध_ईश्वरीय_अनुकंपा_हैः_शैख़_नईम
शैख नईम ने कहा कि इमाम खुमैनी से परिचय दूसरी बड़ी नेअमत है
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २०, २०१९ ०७:५० Asia/Kolkata
  • ईरान से हिज़्बुल्लाह का संबंध ईश्वरीय अनुकंपा हैः शैख़ नईम

शैख नईम ने कहा कि इमाम खुमैनी से परिचय दूसरी बड़ी नेअमत है

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह के उपमहासचिव ने बल देकर कहा है कि हमारा रास्ता इस्लाम का अनुसरण और कुद्स के अतिग्रहणकारियों का अंत करना है।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार शैख़ नईम ने शुक्रवार को बैरूत में ईरान के संसदीय प्रतिनिधिमंडल से भेंट की जिसमें उन्होंने इस्लामी गणतंत्र ईरान से हिज़्बुल्लाह के संबंध को ईश्वरीय अनुकंपा बताया और कहा कि ईरान विशेषकर सिपाहे पासदारान की सहायता ने हिज़्बुल्लाह को प्रतिरोध के मोर्चे पर मज़बूत व शक्तिशाली बनाया और उसने जायोनी दुश्मन के खिलाफ लड़ाई में हमें सफलता दिलाई।

उन्होंने ईरान की इस्लामी व्यवस्था के संस्थापक स्वर्गीय इमाम खुमैनी की ओर संकेत किया और कहा कि इमाम खुमैनी से परिचय दूसरी बड़ी नेअमत है। ईरानी प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष अमीर खुजस्ता ने भी इस भेंट में हालिया परिवर्तनों में हिज़्बुल्लाह की रचनात्मक भूमिका की सराहना की।

इसी प्रकार उन्होंने कहा कि इराक और सीरिया में एक असमान युद्ध में हिज़्बुल्लाह इन देशों की जनता के साथ मिलकर उन आतंकवादी गुटों का मुकाबला किया और उसे विजय मिली जिन्हें अमेरिका और क्षेत्र तथा क्षेत्र से बाहर के उसके घटकों का सीधा समर्थन प्राप्त था और हिज़्बुल्लाह को जो सफलता मिली है वह एकता व एकजुटता से प्राप्त हुई है। MM