उत्तरी इराक़ में 1 अमरीकी आतंकी सैनिक मारा गया
मीडिया सूत्रों के अनुसार, उत्तरी इराक़ में अमरीका का 1 आतंकी सैनिक मारा गया।
समाचार एजेंसी फ़ार्स के अनुसार, इराक़ में अमरीका की अगुवाई वाले दाइश विरोधी कथित गठबंधन के बयान के अनुसार, अमरीका का आतंकी सैनिक उत्तरी इराक़ के नैनवा प्रांत में ड्राइविंग करते हुए मारा गया।
अमरीकी सेना इस घटना के बारे में और ब्योरा जारी करेगी।
ग़ौरतलब है कि अमरीकी सेना इराक़ की भूमि का अतिग्रहण करने के 8 साल बाद वर्ष 2011 में इस देश से निकली लेकिन 2014 में दाइश के ख़िलाफ़ संघर्ष के बहाने फिर इराक़ लौट आयी। इस समय इराक़ में अमरीका की कई सैन्य छावनियां हैं। जैसा कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि अमरीका का इराक़ से अपने सैनिकों को निकालने का कोई इरादा नहीं है। ट्रम्प के इस बयान पर इराक़ी जनता कड़ी आपत्ति जता रही है। (MAQ/N)