लीबिया से 13 फ्रांसीसी सैनिक भागे!
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i74697-लीबिया_से_13_फ्रांसीसी_सैनिक_भागे!
लीबिया की राजधानी पर हमला करने वाले जनरल हफ्तर की सहायता के लिए इस देश गये, फ्रांसीसी सैनिक, इस देश से भाग खड़े हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Apr २५, २०१९ ०९:०६ Asia/Kolkata
  • लीबिया से 13 फ्रांसीसी सैनिक भागे!

लीबिया की राजधानी पर हमला करने वाले जनरल हफ्तर की सहायता के लिए इस देश गये, फ्रांसीसी सैनिक, इस देश से भाग खड़े हुए हैं।

अलजज़ीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस के 13 सैनिक, खलीफा हफ्तर की मदद के लिए लीबिया गये थे किंतु सरकारी सेना के हमले की वजह से लीबिया से ट्यूनेशिया भाग खड़े हुए। 

फ्रांस के यह 13 सैनिक, पश्चिमी लीबिया में जनरल खलीफा हफ्तर की एकमात्र छावनी, " अलवतिया" पर राष्ट्र एकता सरकार के सैनिकों के हमले के बाद लीबिया से अनौपचारिक रूप से भाग कर ट्यूनेशिया पहुंच गये। 

खलीफा हफ्तर ने गत 4 अप्रैल को लीबिया की राजधानी त्रिपोली पर क़ब्ज़े के लिए हमला किया जो अब तक जारी है। 

संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा औपचारिक रूप से स्वीकार की गयी लीबिया की कानूनी सरकार के खिलाफ जनरल खलीफा हफ्तर के हमले का फ्रांस सहित कई देश समर्थन कर रहे हैं। 

लीबिया की सरकार ने फ्रांस के इस रुख की कड़ी आलोचना की है। (Q.A.)