यमन में राष्ट्रीय एकता सरकार की विपक्ष से सहयोग की अपील
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i74709-यमन_में_राष्ट्रीय_एकता_सरकार_की_विपक्ष_से_सहयोग_की_अपील
यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुस सलाम ने पूरे विपक्ष से राष्ट्रीय एकता सरकार से सहयोग की अपील की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २५, २०१९ १३:४९ Asia/Kolkata
  • यमन में राष्ट्रीय एकता सरकार की विपक्ष से सहयोग की अपील

यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुस सलाम ने पूरे विपक्ष से राष्ट्रीय एकता सरकार से सहयोग की अपील की है।

अलमसीरा टीवी चैनल के अनुसार, मोहम्मद अब्दुस सलाम ने कमान्डरों, अफ़सरों, राजनेताओं, सांस्कृतिक और क़बायली हस्तियों सहित सभी विरोधियों से राष्ट्र की गोद में वापस आने और राष्ट्रीय एकता सरकार से सहयोग की अपील की।

इस बीच यमन की राजधानी सनआ के फ़न्दक मैदान में यमन की रक्षा करने वाले सपूतों ने अमरीका के आधुनिक टैंक को आग लगाने वाले प्रतीक का निर्माण किया।

यमन के सशस्त्र बल के प्रवक्ता यहया सरीअ ने बुधवार को कहाः देश के दक्षिणी प्रांत ज़ालेअ के अलहशा ज़िले में प्रतिरोध बल द्वारा सुरक्षा क़ायम हो गयी है।

उन्होंने कहा कि अलहशा ज़िले के सफ़ाए के लिए तीन ओर से कार्यवाही की गयी जिसमें सऊदी गठबंधन के दसियों किराए के सैनिक ढेर हुए।

इस बीच एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, यमनी सेना और स्वयंसेवी बल ने अदन में यूएई के सैनिकों की कमान पर क़ासिफ़-2 ड्रोन से कार्यवाही की। इस बारे में और ब्योरे का इंतेज़ार है।

दूसरी ओर सऊदी शासन ने हुदैदा के विभिन्न इलाक़ों पर मॉर्टर गोलों से हमला किया। यह ऐसी हालत में है कि इससे एक दिन पहले भी सऊदियों ने हुदैदा पर मीज़ाईल से हमला किया था।

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब और उसके घटकों द्वारा हुदैदा संघर्ष विराम का उल्लंघन पिछले कई महीनों से जारी है। (MAQ/N)