दो फ़िलिस्तीनी युवकों की इस्राईली सैनिकों पर फ़ायरिंग
Apr २९, २०१९ १३:३१ Asia/Kolkata
इस्राईली मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़, अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीनी इलाक़े पश्चिमी तट में दो फ़िलिस्तीनी युवकों ने ज़ायोनी विरोधी कार्यवाही अंजाम दी है।
सोमवार को दो फ़िलिस्तीनी युवकों ने जेनीन के दक्षिण में ज़ायोनियों की एक बस को गार्ड कर रहे इस्राईली सैनिकों पर फ़ायरिंग कर दी।
इस्राईली टीवी चैनल 13 की रिपोर्ट के मुताबिक़, फ़िलिस्तीनी युवकों की फ़ायरिंग में किसी को कोई नुक़सान नहीं पहुंचा है।
इस चैनल का दावा है कि इस्राईली सैनिकों ने फ़ायरिंग करने वाले एक फ़िलिस्तीनी को घायल अवस्था में गिरफ़्तार कर लिया है।
इस बीच, इस्राईली सैनिकों ने पश्चिमी तट के कई इलाक़ों पर धावा बोलकर कम से कम 20 फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार कर लिया है। msm
टैग्स