इराक़, बम धमाके में 33 स्वयं सेवी हताहत व घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i75474-इराक़_बम_धमाके_में_33_स्वयं_सेवी_हताहत_व_घायल
इराक़ के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी की बस के रास्ते में होने वाले धमाके में स्वयं सेवी बल के 7 जवान हताहत और 26 अन्य घायल हुए।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
May २०, २०१९ १३:४० Asia/Kolkata
  • इराक़, बम धमाके में 33 स्वयं सेवी हताहत व घायल

इराक़ के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी की बस के रास्ते में होने वाले धमाके में स्वयं सेवी बल के 7 जवान हताहत और 26 अन्य घायल हुए।

प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार आतंकवाद का शिकार होने वाली बस के निकट धमाका रविवार को  इराक़ के दियाला प्रांत के बल्दरोज़ राजमार्ग पर उस समय हुआ जब बसरा से हश्दुश्शाबी के जवानों की बस दियाला जा रही थी कि रोड के किनारे बम का धमाका हुआ।

इराक़ में आतंकवादी गुट दाइश की पराजय के बावजूद इस देश के विभिन्न क्षेत्रों में अब भी कुछ आतंकवादी इधर उधर छिपे हुए हैं जो इस प्रकार की आतंकवादी कार्यवाहियों में लिप्त रहते हैं। (AK)