इराक़, बम धमाके में 33 स्वयं सेवी हताहत व घायल
May २०, २०१९ १३:४० Asia/Kolkata
इराक़ के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी की बस के रास्ते में होने वाले धमाके में स्वयं सेवी बल के 7 जवान हताहत और 26 अन्य घायल हुए।
प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार आतंकवाद का शिकार होने वाली बस के निकट धमाका रविवार को इराक़ के दियाला प्रांत के बल्दरोज़ राजमार्ग पर उस समय हुआ जब बसरा से हश्दुश्शाबी के जवानों की बस दियाला जा रही थी कि रोड के किनारे बम का धमाका हुआ।
इराक़ में आतंकवादी गुट दाइश की पराजय के बावजूद इस देश के विभिन्न क्षेत्रों में अब भी कुछ आतंकवादी इधर उधर छिपे हुए हैं जो इस प्रकार की आतंकवादी कार्यवाहियों में लिप्त रहते हैं। (AK)
टैग्स