इराक़, अमरीकी दूतावास के निकट राकेट फ़ायर, हालात ख़राब
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i75475-इराक़_अमरीकी_दूतावास_के_निकट_राकेट_फ़ायर_हालात_ख़राब
इराक़ की राजधानी बग़दाद में अमरीकी दूतावास के निकट अनेक कैट्यूशा राकेट फ़ायर किए गये हैं।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
May २०, २०१९ १३:४४ Asia/Kolkata
  • इराक़, अमरीकी दूतावास के निकट राकेट फ़ायर, हालात ख़राब

इराक़ की राजधानी बग़दाद में अमरीकी दूतावास के निकट अनेक कैट्यूशा राकेट फ़ायर किए गये हैं।

इराक़ी गृहमंत्रालय ने बग़दाद में अति सुरक्षित क्षेत्र ग्रीन ज़ोन में स्थित अमरीकी दूतावास के निकट अनेक कैट्यूशा राकेट गिरने की पुष्टि की है।

इराक़ी सेना ने भी इस हमले की पुष्टि की है किन्तु कहा है कि इस हमले में किसी का कोई नुक़सान नहीं हुआ है। इराक़ी सूत्रों के अनुसार राकेट हमले के बाद अमरीकी दूतावास में ख़तरे के अलार्म बजने शुरु हो गये।

अल आलम टीवी चैनल ने भी ख़बर दी हे कि इराक़ के सुरक्षा बलों और सेना ने बग़दाद के ग्रीन ज़ोन में अमरीकी दूतावास के निकट राकेट के हमले के बाद क्षेत्र को अपने घेरे में ले लिया और सर्च आप्रेश्न शुरु कर दिया। इस अवसर पर ग्रीन ज़ोन के आसमान में सेना के हेलीकाप्टरों ने उड़ाने भरनी शुरु कर दीं। (AK)