उत्तरी अफगानिस्तान में 5 हज़ार आतंकवादी पहुंचा दिये गये, रूस
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i75504-उत्तरी_अफगानिस्तान_में_5_हज़ार_आतंकवादी_पहुंचा_दिये_गये_रूस
रूसी खुफिया एजेन्सी के प्रमुख ने चेतावनी दी है कि आतंकवादी गुट दाइश ने लगभग 5 हज़ार आतंकवादियों को अफगानिस्त के उत्तरी प्रान्त में और मध्य एशियाई देशों की सीमा के निकट, तैनात कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २१, २०१९ ११:५९ Asia/Kolkata
  • उत्तरी अफगानिस्तान में 5 हज़ार आतंकवादी पहुंचा दिये गये, रूस

रूसी खुफिया एजेन्सी के प्रमुख ने चेतावनी दी है कि आतंकवादी गुट दाइश ने लगभग 5 हज़ार आतंकवादियों को अफगानिस्त के उत्तरी प्रान्त में और मध्य एशियाई देशों की सीमा के निकट, तैनात कर दिया है।

रूसी खुफिया एजेन्सी के प्रमुख एलेक्ज़ेंडर बोर्तनिकोव ने मंगलवार को चेतावनी दी है कि आतंकवादी गुट दाइश की एक शाखा ने उत्तरी अफगानिस्तान में 5 हज़ार सदस्यों की भर्ती की है और उन्हें पूर्व सोवियत संघ की सीमाओ पर तैनात  कर दिया है।

रशा टूडे ने बताया है कि जिन आतंकवादियों की भर्ती की गयी है उनमें से अधिकांश, सीरिया में युद्ध कर चुके हैं।

एलेक्ज़ेंडर बोर्तनिकोव ने बल दिया कि अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांतो में दाइश के आतंकवादियों की पुनः तैनाती, बेहद चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि आतंकवादी संगठन दाइश की शाखा विलायते खुरासान के पास इस समय पांच हज़ार आतंकवादी हैं।

एलेक्ज़ेंडर बोर्तनिकोव ने कहा कि चरमपंथी गुटों को सीरिया और इराक़ में भारी पराजय हुई है किंतु वह आज भी खतरा हैं और इस समय सीरियाई सरकार के नियंत्रण से बाहर के क्षेत्रों में शक्ति बटोर रहे हैं और शरणार्थी शिविरों में छुपने की कोशिश कर रहे हैं। (Q.A.)