ज़रा सी ग़लती, पूरे क्षेत्र के लिए ख़तरनाक होगीः ओमानी विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i75573-ज़रा_सी_ग़लती_पूरे_क्षेत्र_के_लिए_ख़तरनाक_होगीः_ओमानी_विदेशमंत्री
ओमान के विदेशमंत्री ने ईरान-अमरीका तनाव और हिसाब किताब की ज़रा सी ग़लती को पूरे क्षेत्र के लिए ख़तरनाक क़रार दिया है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
May २३, २०१९ १५:३५ Asia/Kolkata
  • ज़रा सी ग़लती, पूरे क्षेत्र के लिए ख़तरनाक होगीः ओमानी विदेशमंत्री

ओमान के विदेशमंत्री ने ईरान-अमरीका तनाव और हिसाब किताब की ज़रा सी ग़लती को पूरे क्षेत्र के लिए ख़तरनाक क़रार दिया है।

बीबीसी अरबी को इन्टरव्यू देते हुए ओमान के विदेशमंत्री यूसुफ़ बिन अलवी का कहना था कि ईरान और अमरीका दोनों युद्ध नहीं चाहते किन्तु यदि किसी ने भी हिसाब किताब की ज़रा सी ग़लती की हिंसा के शोले भड़क उठेंगे।

ओमान के विदेशमंत्री ने अपने हालिया ईरान दौरे को तेहरान- मसक़त संबंधों के हवाले से बहुत ही लाभदाकयक क़रार दिया।

कुवैत और ओमान की मध्यस्थता के समाचारों के बारे में उन्होंने कहा कि यह मध्यस्थता नहीं बल्कि परस्पर संबंधों की परिधि में क्षेत्र की स्थिरता की रक्षा और हिंसा की रोकथाम का प्रयास है।

ज्ञात रहे कि ओमान के विदेशमंत्री युसुफ़ बिन अलवी सोमवार को तेहरा आए थे और उन्होंनू ईरान के विदेशमंत्री डाक्टर मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ से क्षेत्रीय स्थिति और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की थी। (AK)