सऊदी पैट्रियाट मीज़ाइल सिस्टम पर यमनी सेना का ड्रोन हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i75603-सऊदी_पैट्रियाट_मीज़ाइल_सिस्टम_पर_यमनी_सेना_का_ड्रोन_हमला
यमनी सूत्रों ने दक्षिणी सऊदी अरब में लगे पैट्रियाट मीज़ाइल सिस्टम को ड्रोन से निशाना बनाए जाने की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २४, २०१९ १८:२८ Asia/Kolkata
  • सऊदी पैट्रियाट मीज़ाइल सिस्टम पर यमनी सेना का ड्रोन हमला

यमनी सूत्रों ने दक्षिणी सऊदी अरब में लगे पैट्रियाट मीज़ाइल सिस्टम को ड्रोन से निशाना बनाए जाने की सूचना दी है।

सनआ में रक्षा और सैन्य सूत्रों ने बताया कि सेना और स्वयं सेवी बलों के ड्रोन यूनिट ने गुरुवार को लगातार तीसरी बार सऊदी अरब के नजरान प्रांत के हवाई अड्डे को देश के भीतर तैयार किए गये क़ासिफ़ नामक ड्रोन से निशाना बनाया।

उक्त सैन्य सूत्रों के अनुसार यमनी सेना की इस कार्यवाही में सऊदी अरब के पैट्रियाट मीज़ाइल सिस्टम को सफलता के साथ निशाना बनाया गया।

यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों के ड्रोन यूनिट ने बुधवार को भी इसी प्रकार की एक कार्यवाही में नजरान हवाई अड्डे पर मौजूद युद्धक विमानों के शेल्टर को निशाना बनाया था।

इससे पहल मंगलवार को नजरान हवाई अड्डे पर किए जाने वाले ड्रोन हमले में सऊदी सेना का हथियार डिपो तबाह हो गया था।

यमनी सेना के अनुसार यह कार्यवाहियां यमनी सेना के विरुद्ध सऊदी सरकार और उसके घटकों के पाश्विक हमलों के जवाब में की जा रही है। (AK)