यमन, सऊदी हितों पर हमले जारी, दर्जनों ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i75704-यमन_सऊदी_हितों_पर_हमले_जारी_दर्जनों_ढेर
यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने पश्चिमोत्ती प्रांत हज्जा के हीज़ान क्षेत्र में हमलावर सऊदी गठबंधन के सैन्य ठिकानों पर मीज़ाइलों से हमला किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २८, २०१९ १४:०६ Asia/Kolkata
  • यमन, सऊदी हितों पर हमले जारी, दर्जनों ढेर

यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने पश्चिमोत्ती प्रांत हज्जा के हीज़ान क्षेत्र में हमलावर सऊदी गठबंधन के सैन्य ठिकानों पर मीज़ाइलों से हमला किया है।

यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने कहा है कि यह मीज़ाइल हीज़ान में हमलावर सऊदी गठबंधन के सैन्य ठिकानों पर अपने सही निशाने पर लगे हैं।

इस हमले में हमलावर गठबंधन के दसियों सैनिक मारे गये और घायल हुए। यमनी सेना ने हमलावर शक्तियों के पाश्विम हमलों के जवाब में दक्षिणी प्रांत तइज़ के हीफ़ान क्षेत्र में सऊदी गठबंधन के सात सैन्य ठिकानों पर हमले करके इन ठिकों पर अपना नियंत्रण कर लिया है।

यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने हीफ़ान में अपनी इस कार्यवाही के दौरान कई हमलावर सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया। सऊदी अरब मार्च 2015 से यमन पर युद्ध थोप रखा है। इस युद्ध में यमन का नुक़सान तो बहुत हुआ है लेकिन उसके प्रतिरोध में कोई कमी नहीं आई है। ज्ञात रहे कि यमन की अत्याचारग्रस्त जनता पर सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठजोड़ के हमलों में अब तक दो हज़ार से अधिक बच्चे मारे जा चुके हैं। अमरीका इस गठजोड़ का खुल कर समर्थन कर रहा है। (AK)