यमनी सेना की बढ़त जारी, कई सऊदी ठिकानों पर नियंत्रण
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i75708-यमनी_सेना_की_बढ़त_जारी_कई_सऊदी_ठिकानों_पर_नियंत्रण
यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने सऊदी अरब के हमलों का जवाब देते हुए सऊदी गठबंधन को भारी नुक़सान पहुंचाया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २८, २०१९ १४:५७ Asia/Kolkata
  • यमनी सेना की बढ़त जारी, कई सऊदी ठिकानों पर नियंत्रण

यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने सऊदी अरब के हमलों का जवाब देते हुए सऊदी गठबंधन को भारी नुक़सान पहुंचाया है।

यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने सऊदी अरब के दक्षिणी प्रांत असीर के अंदर ओलब पास के निकट हमलावर सऊदी गठबंधन के ठिकानों पर नियंत्रण कर लिया।

उधर यमन के उत्तरी प्रांत अलजौफ़ में भी यमनी सेना ने एक कार्यवाही के दौरान अतिक्रमणकारी गठबंधन के कई सैन्य वाहनों को तबाह कर दिया।

ज्ञात रहे कि हमलावर सैनिको के विरुद्ध यमनी सेना की यह कार्यवाहियां ऐसी स्थिति में जारी है कि जब कुछ समय पहले यमनी सेना के डिप्टी कमान्डर मेजर जनरल अली अलमूशकी ने कहा था कि यमन की सेना ने यह ठान लिया है कि एक भी हमलावर सैनिक को मयन से ज़िंदा बचकर नहीं जाने देगी।

सऊदी अरब और उसके घटकों द्वार यमन का हर ओर से परिवेष्टन किए जाने के बावजूद यमनी सेना की रक्षा शक्तियों में दिन प्रतिदिन वृद्धि होती जा रही है। सऊदी अरब और उसके घटकों ने अमरीका के इशारे पर मार्च 2015 से यमन को अपने पाश्विक हमलों का निशाना बना रखा है जिसके परिणाम में अब तक दसियों हज़ार यमनी नागरिक शहीद और घायल हो गये हैं जबकि लाखों यमनियों को अपने घर बार छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। (AK)