सीरिया, आतंकियों का हमला विफल, 100 आतंकी ढेर
सीरियाई सेना ने उत्तरी प्रांत हमा में आतंकवादी गुट नुस्रा फ़्रंट के हमले को विफल बनाते हुए कम से कम 100 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है।
रशिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार लगभग साढ़े चार सौ आतंकियों ने हमा प्रांत के पश्चिमोत्तरी क्षेत्र कफ़र नबूदा में सीरियाई सेना पर हमले का प्रयास किया जिसे विफल बना दिया गया है।
इस दौरान होने वाली झड़पों में आतंकवादियों के तीन टैंक, दो एंटी एयर क्राफ़्ट और कई बक्तरबंद गाड़ियों को तबाह कर दिया गया है।
ज्ञात रहे कि सीरिया की सेना ने आतंकवादियों को करारी हार का मज़ा चखाते हुए आठ मई को महत्वपूर्ण क्षेत्र कफ़र नबूदा पर नियंत्रण कर लिया था।
उल्लेखनीय है कि जारी महीने के आरंभ से इदलिब और पश्चिमोत्तरी हमा में सीरियाई सेना और आतंकवादियों के बीच झड़पें तेज़ हो गयी हैं।
सीरियाई सेना ने इस अवधि में इदलिब और हमा में आतंकवादियों के विरुद्ध ज़बरदस्त सफलताएं अर्जित की हैं। (AK)