इदलिब की स्थिति से राष्ट्रसंघ चिंतित
संयुक्त राष्ट्रसंघ ने सीरिया के इदलिब क्षेत्र की वर्तमान स्थिति पर गंभीर चिंता जताई है।
राष्ट्रसंघ के महासचिव के सलाहकार ने सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक में इदलिब में बढ़ते तनाव और उसके दुष्परिणामों पर चिंता व्यक्त की है। उरसूला मूलेर ने सुरक्षा परिषद की आपातकाली बैठक में कहा है कि सीरिया के इदलिब नगर में हज़ारों लोग बेघर हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस नगर के विभिन्न क्षेत्रों में झड़पों के कारण जनता तक मानवता प्रेमी सहायता भेजने में कठिनाइयां आ रही हैं। संयुक्त राष्ट्रसंघ में मानवताप्रेमी सहायता उपलब्ध करवाने के मामले के संयोजक ने कहा कि सुरक्षा परिषद के सदस्यों को इदलिब की अमानवीय स्थिति के बारे में अवश्य ज्ञान होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति में वहां के आम नागरिकों की सहायता की जानी चाहिए। मूलेर ने कहा कि इस बात की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए कि हमारी नज़रों के सामने ही एसी मानवीय त्रासदी उतपन्न हो जिसे रोकना संभव था।
उल्लेखनीय है कि सीरिया का इदलिब क्षेत्र इस समय आतंकवादियों तथा सीरिया की वैध सरकार के विरोधियो के गढ़ में परिवर्तित हो चुका है। यहां की जनसंख्या तीस लाख है।