यमन, सऊदी हमले में कई हताहत व घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i75748-यमन_सऊदी_हमले_में_कई_हताहत_व_घायल
यमन की राजधानी सनआ पर सऊदी अरब के युद्धक विमानों के पाश्विक हमलों का क्रम जारी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २९, २०१९ १६:०८ Asia/Kolkata
  • यमन, सऊदी हमले में कई हताहत व घायल

यमन की राजधानी सनआ पर सऊदी अरब के युद्धक विमानों के पाश्विक हमलों का क्रम जारी है।

अलमसीरा टीवी चैनलन की रिपोर्ट के अनुसार यमन की रजाधानी सनआ पर सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने पाश्विक बमबारी की है। सूचना के अनुसार सऊदी अरब के युद्धक विमानों के ताज़ा हमलों में कई लोग हताहत और घायल हो गये।

सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने पिछले 24 घंटे के दौरान कई बार सनआ पर हवाई हमले किए हैं।

ज्ञात रहे कि सऊदी अरब ने अमरीका और इस्राईल के समर्थन से तथा क्षेत्रीय देशों के साथ मिलकर 26 मार्च 2015 से यमन पर पाश्विक हमलों का क्रम जारी कर रखा है। इस दौरान सऊदी हमलों में दसियों यमनी नागरिक हताहत और घायल हुए हैं जबकि दसियों यमनी नागरिक अपना घरबार छोड़ने पर विवश हुए हैं।

इस युद्ध में यमन का नुक़सान तो बहुत हुआ है लेकिन उसके प्रतिरोध में कोई कमी नहीं आई है। ज्ञात रहे कि यमन की अत्याचारग्रस्त जनता पर सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठजोड़ के हमलों में अब तक दो हज़ार से अधिक बच्चे मारे जा चुके हैं। अमरीका इस गठजोड़ का खुल कर समर्थन कर रहा है। (AK)