सऊदी अरब के सारे चर्च गिरा दिये जाएं , सऊदी सरकारी मुफ्ती
-
अब्दुल अज़ीज़ बिन अब्दुल्लाह आलुश्शेख
सऊदी अरब के मुख्य मुफ्ती शेख अब्दुल अज़ीज़ बिन अब्दुल्लाह आलुश्शेख ने मांग की है कि सऊदी अरब में मौजूद सभी चर्च ध्वस्त कर दिये जाएं।
सऊदी अरब के वर्तमान मुख्य मुफ्ती अब्दुल अज़ीज़ बिन अब्दुल्लाह आलुश्शेख , मुहम्मद बिन अब्दुलवह्हाब के वंश से हैं जो वह्हाबियत के संस्थापक हैं और इसी लिए चरमपंथी विचारधारा रखने वाले इस समुदाय को वह्हाबी कहा जाता है।
रशा टूडे की रिपोर्ट के अनुसार शेख अब्दुल अज़ीज़ बिन अब्दुल्लाह आलुश्शेख अपने हालिया वीडियो संदेश में यह बात कही है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि अतीत में अरब लड़कियां 12 साल की आयु में विवाह करती थीं किंतु बेहतर यह है कि लड़कियां 10 साल की उम्र में शादी करें।

वहाबी विचाराधारा के जनक के इस वंश से संबंध रखने वाले सऊदी अरब मुख्य मुफ्ती शेख अब्दुल अज़ीज़ बिन अब्दुल्लाह आलुश्शेख ने कहा कि गाड़ी चलाने के महिलाओं को बुराई में पड़ने का खतरा पैदा होता है।
उन्होंने सोशल मीडिया और शतरंज की आलोचना करते हुए कहा कि ट्विटर को फसाद की जड़ है और शतरंज से लोगों के बीच दुश्मनी बढ़ती है।
सऊदी अरब में सरकार की इस बात के लिए आलोचना होती रहती है कि इस देश में महिलाओं को मूल अधिकार भी प्राप्त नहीं है। (Q.A.)